समाजवादी नहीं ‘नमाजवादी’ बन गयी है सपा

नमाजवादी पार्टीमुरादाबाद| साध्वी शक्ति परिषद अध्यक्ष साध्वी प्राची ने एक बार फिर यूपी सरकार पर निशाना साधा है| गुरुवार को साध्वी ने मुरादाबाद दिए गये अपने बयान में समाजवादी पार्टी को नमाजवादी पार्टी बताया है| उन्होंने कहा कि यूपी सरकार मनमाने ढंग से काम कर रही है|

नमाजवादी पार्टी बन गया है सपा का नया नाम

साध्वी नें कहा, ‘देश कांग्रेस मुक्त हो चुका है अब मुस्लिम मुक्त होने की बारी है| इस पार्टी की सरकार में हिंदू समाज की बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं’।

साध्वी ने कहा, ‘समाजवादी पार्टी अपने आचरण से पूरी तरह ”नमाजवादी पार्टी” बन चुकी है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक वर्ग विशेष के सीएम बनकर रह गए हैं’।

उन्होंने कहा, ‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के लिए योगी आदित्यनाथ सबसे योग्य उम्मेदवार हैं| जो लोग आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं और भारत माता की जय नहीं बोलते उन्हें देश में रहने का अधिकार नहीं है’|

उन्होंने सपा सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि आगर हिम्मत है तो मथुरा कांड की सीबीआई जांच की सिफारिश करके दिखाए। आये दिन हो रही आपराधिक घटनाओं से प्रदेश में भय और अराजकता का माहौल बन गया है| इसे  सिर्फ योगी जैसा सीएम ही ठीक कर सकता है|

इससे पहले भी साध्वी प्राची ने कहा था कि, ‘अब, भारत को मुस्लिम मुक्त बनाने का समय आ गया है। हम उस पर काम कर रहे हैं।’ उनके इस बयान के बाद जम्मू कश्मीर विधानसभा में काफी हंगामा हुआ था| उनके इस बयान को जम्मू कश्मीर के विधायकों ने धर्मनिरपेक्षता के साथ खिलवाड़ बताया था|

LIVE TV