अक्षय के साथ नमस्ते इंग्लैंड करेंगी सोनाक्षी

मुंबई। एक्ट्रेस  सोनाक्षी सिन्हा ने इस बात की पुष्टि की है कि वह अक्षय कुमार के साथ डायरेक्टर विपुल शाह की ‘नमस्ते इंग्लैंड’ में काम करेंगी। सोनाक्षी ने मंगलवार सुबह ट्विटर पर यह खबर ट्वीट की।

सोनाक्षी ने लिखा, “‘नमस्ते इंग्लैंड’ कर रही हूं और यह आधिकारिक है।” खबरें हैं कि फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू होगी। सोनाक्षी अक्षय के साथ पहले भी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

दोनों कलाकार ‘राउडी राठौड़’, ‘हॉलीडे : ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’, ‘बॉस’, ‘जोकर’ और ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा’ में साथ काम कर चुके हैं। अक्षय शाह निर्देशित ‘नमस्ते लंदन’ में भी थे। इसमें उनके साथ कैटरीना कैफ, ऋषि कपूर, उपेन पटेल और जावेद शेख थे।

नमस्ते इंग्लैंड

नमस्ते इंग्लैंड में अब अक्षय के साथ पांचवीं बार रोमांस करेंगी सोनाक्षी

इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा एक के बाद एक फिल्में साइन कर रही हैं। हाल ही में अभय चोपड़ा की फिल्म ‘इत्तेफाक’ साइन करने के बाद अब वह ‘नमस्ते इंग्लैंड’ में भी नजर आएंगी।

खबरों की मानें तो फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा एक अलग ही अवतार में नजर आएंगी। इससे पहले वह ऐसी कभी नहीं दिखी होंगी। हालाँकि  फिल्म पर काम शुरू हो गया है। डायरेक्टर विपुल शाह ने कहा कि अभी फिल्म प्री-प्रॉडक्शन की स्टेज में है। इसपर काम चल रहा है। अभी कई चीजें फाइनल होनी बाकी हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने ट्वीट किया , ‘नमस्ते इंग्लैंड…कन्फर्म हो गई है।’

आपको बता दें कि यह फिल्म 2007 में आई ‘नमस्ते लंदन’ का सीक्वल नहीं है. इस फिल्म में अक्षय और कटरीना कैफ थे। विपुल ने कहा कि इसके लिए वह इंग्लैंड, पैरिस, स्विट्जरलैंड, ब्रूसेल्स और पंजाब में शूट करेंगे। फिल्म का शूटिंग शेड्यूल 6 महीने लंबा होगा। अक्षय कुमार के साथ सोनाक्षी सिन्हा की यह पांचवी फिल्म है। सोनाक्षी अपनी फिल्म को लेकर काफी खुश दिख रहीं हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

LIVE TV