पति के नपुंसक निकलने पर पत्नी ने रखी ऐसी शर्त कि पैरों तले खिसकी ज़मीं

नपुंसकनई दिल्ली। नोएडा महिला पुलिस थाने में एक 25 साल की महिला ने अपने पति के खिलाफ नपुंसकता का केस दर्ज कराया है। साथ ही महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के ऊपर धोखाधड़ी का भी आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उससे ये बात छुपाई गई कि उसका होने वाला पति नपुंसक है। महिला ने अब पति से तलाक के साथ ही शादी का पूरा खर्च मांगा है।

आपको बता दें कि महिला नोएडा के सेक्टर 12 की रहने वाली है। नवंबर 2015 में महिला की शादी सेक्टर 51 के केंद्रीय विहार में रहने वाले एक शख्स से हुई। शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए गोवा गए, जहां महिला को उसके पति के नपुंसक होने की बात पता चली। महिला ने बताया कि उसका पति शारीरिक संबंध बनाने से कतराता था और इस वजह से वह काफी परेशान रहती थी।

महिला बताती  है कि कुछ दिन बाद वह अपने ऑफिस के काम में व्यस्त रहने लगी लेकिन उसने पति को डॉक्टर से मिलने की सलाह दी। महिला ने कहा, ‘मैंने उन्हें डॉक्टर से मिलने की सलाह दी लेकिन उन्होंने हमेशा इस बात को नजरअंदाज किया।’ महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पहले उसके पति दिन में ऑफिस जाया करते थे लेकिन बाद में पति ने नाइट शिफ्ट में काम करना शुरू कर दिया। वह देर रात आते थे और बिना बातचीत किए सो जाते थे।

यह भी पढ़ें : महिला सुरक्षा परियोजना को लेकर उत्साहित हैं प्रीति जिंटा

महिला ने बाद में अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई और यह आश्वसान भी दिया गया कि महिला का पति एक अच्छे डॉक्टर से मिलेगा। लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ और महिला अपने माता-पिता के यहां जाकर रहने लगी।

महिला पुलिस स्टेशन की SHO अंजू तेवतिया ने कहा, आरोपी पर IPC की धारा 498ए और 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। SHO ने कहा, ‘हम इस जोड़े को मामले पर बातचीत के लिए बुलाएंगे। पहले हम उनकी काउंसलिंग करेंगे। अगर मामला नहीं सुलझता है, तो दोनों कानूनी विकल्प देख सकते हैं।’

LIVE TV