सहारनपुर: नगर निगम में ठेका सफाई कर्मचारियों ने किया हंगामा

नगर निगमसहारनपुर| ठेका सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी का उनके ऑफिस में घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया  है। ये कर्मचारी तीन माह से मानदेय नहीं मिलने से गुस्सा थे|

सफाई कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पिछले तीन माह से उनको निगम की ओर से निर्धारित मानदेय अभी तक नहीं मिला है| इसके चलते कर्मचारियों के सामने भूख से मरने तक की नौबत आ गयी है| उनके बच्चे फीस न जमा हो पाने के कारण स्कूल तक नहीं जा पा रहे है|

नगर निगम नहीं दे रहा पैसा

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनको जल्द से जल्द मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो और भी बड़ा आंदोलन होगा और नगर निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जायेगा|

हालाँकि कर्मचारियों को समय से मानदेय न मिलने के पीछे नगर निगम अधिकारी बजट का रोना रो रहे है और अकाउंट विभाग पर लापरवाही करने का आरोप लगा रहे हैं|

LIVE TV