उत्तर प्रदेश की नई वोटर लिस्ट जारी, अब आप भी कर सकेंगे मतदान

नई वोटर लिस्ट जारीलखनऊ: इस बार के विधानसभा चुनाव मैदान में उतरे राजनीतिक दलों को महिला व युवा वोटरों के बारे में खास रणनीति बनानी होगी। प्रदेश की नई वोटर लिस्ट में इस बार 18 लाख महिलाएं और 20 लाख से ज्यादा युवा वोटर बढ़ गए हैं।मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश ने गुरुवार को नई वोटर लिस्ट जारी की। इस वोटर लिस्ट में महिला मतदाताओं के अनुपात में काफी सुधार हुआ है। चुनाव आयोग ने इस बार वोटर लिस्ट के 15 सितम्बर 2016 से 15 नवम्बर 2016 तक दो महीने चले पुनरीक्षण अभियान के दौरान वोटर लिस्ट में महिलाओं को जोड़ने पर खासा जोर दिया था। इससे इनकी संख्या 6.44 करोड़ हो गई है।

नई वोटर लिस्ट जारी..

14 करोड़ 12 लाख हो गए यूपी में कुल मतदाता

7 करोड़ 68 लाख 09 हजार 778 पुरुष मतदाता

6 करोड़ 44 लाख 36 हजार 122 महिला मतदाता

7272 हो गई थर्ड जेंडर वोटरों की संख्या

वोटर लिस्ट में पुरूष महिला अनुपात देखें तो पुनरीक्षण से पहले प्रति एक हजार पुरूष मतदाताओं पर 827 महिला मतदाता थीं जो अब बढ़कर प्रति एक हजार पुरूष पर 839 महिला वोटर हो गई हैं। सभी जिलों में पुरूषों के मुकाबले महिलाओं के प्रतिशत में बढ़ोत्तरी हुई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा 68, 558 महिला वोटरों के नाम जोड़ने के आवेदन मिर्जापुर में प्राप्त हुए। मतदाताओं की संख्या के लिहाज से गाजियाबाद की साहिबाबाद विस सीट सबसे बड़ी है, जहां वोटरों की कुल संख्या 8, 36, 214 है।सबसे कम वोटर फतेहपुर की अयशाह विस सीट पर मात्र 2, 55, 137 हैं।

LIVE TV