नई गाइडलाइन के साथ लागू हो सकता है लॉकडाउन 5

 

नई दिल्ली.  कोरोना महामारी के संकट के चलते पूरे भारत में पिछले 2 महीनों से लॉकडाउन जारी है। संपूर्ण भारत में लागू लॉकडाउन 4.0 की अवधी 31 मई 2020 को समाप्त हो रही है, जिसमें अब दो दिन शेष हैं। लॉकडाउन चार के खत्म होने के बाद अब सभी लॉकडाउन पांच के लागू होने का अनुमान लगा रहे हैं। लॉकडाउन 5 को लेकर चर्चाओं का बाज़ार गर्म है।

लॉकडाउन के इस पांचवें चरण पर मंथन शुरू हो गया है। जिसके संदर्भ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच शुक्रवार को बैठक हुई। खबरों के मुताबिक अमित शाह ने गुरूवार को सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से बात कीऔर सभी मुख्यमंत्रियों की राय से पीएम मोदी को अवगत कराया गया है।

ऐसे में अब जनता का ध्यान इस बात पर केंद्रित है कि लॉकडाउन 5 कब से और किन नीतियों के साथ लोगू होगा । इस संदर्भ में सरकार जल्द ही नई गाइडलाइन जारी कर सकती है।

LIVE TV