‘ध्यान भटाकाओ, झूठ फैलाओ’ केंद्र सरकार की नीति- राहुल गांधी

भारत में कोरोना संक्रमण की स्थिति पर कांग्रेस लगातार मोदी सरकार को निशाना बना रही है। आज फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोरोना संक्रमण से होने वाली मौत के आंकड़ों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है।

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि ध्यान भटकाना, झूठ फैलाना और तथ्य छिपाना इस सरकार की नीति है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘वैक्सीन कम होती जा रही हैं और कोविड मृत्यु बढ़ती जा रही हैं। केंद्र सरकार की नीति- ध्यान भटकाओ, झूठ फैलाओ, शोर मचाकर तथ्य छुपाओ।

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा का कहना है कि टूलकिट पर जवाब देने के बदले कांग्रेस पार्टी हम पर पलटवार कर रही है और शिकायत दर्ज कराने पर जोर डाल रही है। संबित पात्रा ने टूलकिट पर नया खुलासा करते हुए कहा कि पार्टी  के लिए टूलकिट सौम्या वर्मा नाम की एक महिला ने तैयार किया और इसी टूलकिट के माध्यम से पार्टी देश में भ्रम फैला रही है।

LIVE TV