धोनी के नाम दर्ज हुआ एक और रिकॉर्ड लेकिन…

धोनीनई दिल्ली| दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम 20 क्रिकेट में एक खराब रिकॉर्ड भी दर्ज है। अपने बल्ले और चतुराई के दम पर अपनी टीम को ज्यादातर मौकों पर बुरी परिस्थिति से बाहर निकालने वाले कैप्टन कूल टी20 अंतराष्ट्रीय करियर में एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है।

धोनी ने नहीं बनाया कोई भी पचासा

धोनी ने अब तक 68 टी 20 मैच खेले जिसमें 35.89 की औसत से 1041 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 48 रनों का रहा है। धोनी का स्ट्राइक रेट 121.89 का रहा है। धोनी ने अपने टी20 करियर की शुरूआत साल 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ की थी।

राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के कप्तान धौनी का आइपीएल 9 भी कुछ खास नहीं गुजर रहा है। पुणे की टीम आइपीएल में अभी तक 11 मुकाबले खेल चुकी है लेकिन मात्र 3 मैचों में ही वो जीत दर्ज कर पाई है। आठ मैचों में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। पुणे 6 अंकों के साथ छठे पायदान पर है। दुनिया के सबसे बेहतरीन कप्तानों में शुमार धौनी के लिए ये आंकड़ें सच में हैरान करने वाले है।

LIVE TV