धोनी बने सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज, रैना-रोहित का रिकॉर्ड तोड़ा

नई दिल्ली : IPL मैच में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन टी-20 लीग में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। जहां इस मैच में अर्धशतक ठोकने वाले धोनी ने एक बेहद शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया।

धोनी

देखा जाये तो धोनी इंडियन टी-20 लीग में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारत के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं रविवार को धोनी ने चार छक्कों के साथ लीग में 191 छक्के पूरे किए और साथ ही सुरेश रैना और रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ा।

जानिए ये दुनिया का अनोखा मंदिर , जहां दिखाते हैं मरने के बाद पापों के लिए कौन-सी सजा मिलती है

बता दें की इस मामले यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल पहले पायदान पर हैं। इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन में पंजाब की ओर से खेलते हुए क्रिस गेल ने शनिवार को 300 छक्के पूरे किए थे। क्रिस गेल के नाम अब 302 छक्के दर्ज हो गए हैं।

वहीं गेल के अलावा और कौन से बल्लेबाज हैं, जिनके नाम इंडियन टी-20 लीग में सर्वाधिक छक्के दर्ज हैं। लेकिन इंडियन टी-20 लीग में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज एबी डिविलियर्स हैं।

दरअसल वों बैंगलोर की ओर से खेलते हैं। जहां उन्होंने इंडियन टी-20 लीग में अब तक कुल 192 छक्के लगाए हैं। और साथ ही इनके बाद अब तीसरे नंबर पर एमएस धोनी हैं।चेन्नई के ही सुरेश रैना भी इंडियन टी-20 लीग में अब तक 187 छक्के लगा चुके हैं। लेकिन वह इंडियन टी-20 लीग में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे नंबर पर हैं।

जहां इस मामले में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा का नाम पांचवें नंबर पर आता है। देखा जाये तो उन्होंने अब तक कुल 185 छक्के लगाए हैं।इंडियन टी-20 लीग में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले छठे बल्लेबाज बैंगलोर के विराट कोहली हैं। वहीं अब तक कुल 178 छक्के लगाए हैं।

LIVE TV