धोखा देने में महिलायें इतना आगे कि आंकड़े देखकर खुली रह जाएंगी आपकी आंखें

नई दिल्ली। विवाहेतर डेटिंग एप ग्लीडेन ने मंगलवार को कहा है कि उसने एक सर्वे में पाया कि भारत में 10 में से 7 महिलाएं अपने पति को धोखा देती हैं, क्योंकि वे घरेलू कामों में हिस्सा नहीं लेते हैं।

कई महिलाओं ने अपने साथियों को इसलिए धोखा दिया, क्योंकि उनकी शादी नीरस हो गई थी। ग्लीडेन, जिसका भारत में पांच लाख से अधिक लोग उपयोग करते हैं, ने ‘महिलाएं क्यों व्यभिचार करती हैं’ शीर्षक से एक सर्वेक्षण में खुलासा किया कि बेंगलुरू, मुंबई और कोलकाता जैसे महानगरों में ऐसी महिलाओं की अधिकतम संख्या है, जो अपने पतियों को धोखा देती हैं।

ग्लीडेन में विपणन विशेषज्ञ, सोलेन पैलेट ने आईएएनएस को बताया, “10 में से चार महिलाओं का मानना है कि अजनबियों के साथ मौजमस्ती के बाद उनके जीवनसाथी के साथ उनका रिश्ता और अधिक मजबूत हुआ है।”

पांच लाख भारतीय ग्लीडन यूजर्स में से 20 फीसदी पुरुषों और 13 फीसदी महिलाओं ने अपने जीवनसाथी को धोखा देने की बात स्वीकार की। ग्लीडन एप को 2009 में फ्रांस में लॉन्च किया गया था। यह 2017 में भारत में आया और आज, भारत में इसके 30 प्रतिशत सदस्य हैं। इनमें 34 साल और 49 साल आयु-वर्ग की विवाहित महिलाएं शामिल हैं।

Xiaomi ने लांच की ये धांसू साइकल, एक बार चार्ज करने पर चलेगी 120 किलोमीटर

लगभग 77 प्रतिशत भारतीय महिलाओं ने इस बात को माना कि उनके अपने पति को धोखा देने का कारण यह था कि उनकी शादी नीरस हो गई थी और शादी से बाहर एक साथी को खोजने से उन्हें अपने जीवन में उत्साह का अहसास हुआ। सर्वेक्षण से यह भी पता चला है कि भारत में, पारंपरिक विवाह में फंसे समलैंगिक लोगों को भी बढ़ती संख्या में अपने लिए इसकी मदद से साथी मिल रहे हैं।

LIVE TV