बंगाल के गंगासागर में बड़ा हादसा, भगदड़ मचने से गई 6 लोगों की जान, सैकड़ों घायल

धार्मिक स्थल पर भगदड़कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से धार्मिक स्थल पर भगदड़ मचने से कई लोगों की जान चली गई है। बंगाल के गंगासागर में मकर संक्रांति के मौके पर भगदड़ मचने से छः लोगों की जान चली गई वहीं सैकड़ों लोग घायल हो गये हैं। घटना की सूचना के बाद राहत और बचाव का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है।

धार्मिक स्थल पर भगदड़

बंगाल के गंगासागर द्वीप पर कोचुबेरिया नाम की जगह पर यह हादसा हुआ। खबरों के मुताबिक मकर संक्रांति के मौके पर स्‍नान के बाद जब श्रद्धालु वापस लौट रहे थे तभी अचानक भगदड़ मच गई। जिसमें सैकड़ों लोगों के घायल होने के साथ साथ छः लोगों ने अपनी जान गवां दी है। गंगासागर में स्नान के बाद श्रद्धालु पांच घंटे तक इंतजार करने के बाद पहुँची नाव में चढ़ने के लिए आगे बढे़ तभी यह हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार लोग पहले वापस लौटने के लिए दौड़ पड़े जिससे भीड़ अनियंत्रित हो गई और यह हादसा हो गया। मरने वालों में महिलाओं की संख्‍या ज्‍यादा है। बता दें कि गंगासागर में हर साल मकर संक्रांति के मौके पर देशभर से लोग स्‍नान के लिए आते हैं।

बता दें कि बीते शनिवार को भी बिहार में गंगा नदी में नाव पलटने से भी 25 लोगों की मौत हो गई थी वहीं अभी भी कई लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। बिहार में भी यह हादसा तब हुआ था जब लोग मकर संक्रांति के अवसर पर पतंगबाजी करके वापस घर को लौट रहे थे। भारत देश में अक्सर ही कई धार्मिक स्थलों व आयोजनों पर इसी तरह के हादसों का शिकार होकर अपनी जान गवां देते हैं लेकिन हमारे देश की सरकार अपनी नींद से नही जाग रही है।

LIVE TV