धक्का मुक्की के बाद गिरे राहुल गांधी, पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भांजी लाठी

यूपी के हाथरस में दलित लड़की के साथ हुई हैवानियत की घटना के बाद सियासत गरमाई हुई है। इसी बीच राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पीड़ित परिवार से मिलने के लिए हाथरस जा रहे हैं।

इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका के साथ अजय कुमार लल्लू भी मौजूद है। वहीं इस बीच राहुल और प्रियंका जैसे ही पैदल हाथरस के लिए बढ़ रहे थे तो पुलिस ने धक्का मुक्की की घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। कथिततौर पर इस दौरान राहुल गांधी भी गिर गये।

दरअसल राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पैदल ही हाथरस के लिए रवाना हुए थे। इस बीच ग्रेटर नोएडा जीरो प्वाइंट पर पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। वहीं भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने बल का प्रयोग किया।

LIVE TV