दोपहर बाद झमाझम हुई बारिश से गर्मी से परेशान लोगों को मिली बड़ी राहत

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बीते तीन दिन से बना निम्न वायुदाब क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच गया है। उधर दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश की ऊपरी हवाओं में बने चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र अब निम्न वायुदाब क्षेत्र का रूप ले चुका है। इसके चलते बुधवार दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई और गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। 

पिछले कई दिनों से लोग गर्मी के चलते परेशान थे। दिन में घर से बाहर निकलते ही चुभन भरी धूप के चलते लोगों का बुरा हाल हो रहा था। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक आसमान में काले-काले बादल घिर आए। दिन में ही सड़कों पर अंधेरा झा गया। इसके चलते लोगों को अपने वाहनों की लाइटें जलाकर आगे बढ़नी पड़ी। इसके बाद करीब घंटे भर तक झमाझम बारिश शुरू हो गई।

सर्वाधिक खला मंगलवार

पिछले चार दिनों से जारी चुभन भरी गर्मी से लोग त्रस्त हैं। घर से बाहर निकलते ही बदन झुलस जा रहा है। पिछले चार दिनों में मंगलवार को सर्वाधिक गर्मी रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री रहा। हीट इंडेक्स 46 डिग्री रहा है। गर्मी के चलते हर कोई अकुलाया दिखा। हालांकि मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने पहले से ही बुधवार दोपहर बाद, बारिश का पुर्वानुमान जताया था। उन्होंने कहा कि वायुमंडली परिस्थितियां पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की वजह बन रही हैं।। इसके चलते कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम तो कुछ पर मध्यम से भारी बारिश हो रही है। बारिश का यह सिलसिला रुक-रुक कर बुधवार दो से तीन दिन तक जारी रहेगा। यह बारिश मंडलीय है। ऐसे में लोगों को गर्मी से एक बार फिर राहत मिल रही है।

कांटे की तरह चुभ रही थी धूप

आसमान में छाए बादलों के बीच से निकलने वाली धूप लोगों को कांटे की तरह चुभ रही थी। गर्मी बेचैन लोग सूर्य देव को कोसते नजर आ रहे थे। हर किसी को बारिश का इंतजार था। ताकि तापमान में थोड़ी गिरावट आए।

LIVE TV