देश में कोरोना संक्रमण में आई गिरावट, पिछले 24 घंटों में 41,506 नए मामले

देश में पिछले 24 घंटों में 41,506 नए कोरोनो वायरस मामले दर्ज किए, जो कल की तुलना में थोड़ा कम है, और इसमें 895 मौतें हुई हैं। साथ ही कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.02 प्रतिशत है। अब देश में फिलहाल 4 लाख से अधिक कोरोना के एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटों में 41,000 से अधिक मरीज ठीक हुए हैं, जिससे अब तक कुल ठीक होने वालों की संख्या 2.99 करोड़ से अधिक हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार (11 जुलाई 2021) सुबह 8 बजे जारी किए गए बीते 24 घंटे कोरोना के आंकड़े :
कुल नए केस- 41,506
कुल ठीक हुए – 41,526
कुल मौतें- 895
कुल एक्टिव केस- 4,54,118
ठीक हुए मरीजों की संख्या- 2,99,75,064
मरने वालों का कुल आंकड़ा- 4,08,040
कुल वैक्सीनेशन- 37,60,32,586

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पांच राज्यों से 73.76 फीसदी नए कोरोना केस सामने आए हैं. जिसमें
केरल- 14,087 केस
महाराष्ट्र- 8,296 केस
आंध्र प्रदेश- 2,925 केस
तमिलनाडु- 2,913 केस
असम- 2,391 केस

वहीं, देश में बीते 24 घंटे में कुल 895 मौते हुई हैं। जिसमें सबसे अधिक महाराष्ट्र में 494 कोविड मरीजों की मौत हुई है। जबकि केरल में एक दिन में 109 कोविड मरीजों की जान गई है।

LIVE TV