देवबंद में बोलीं मायावती: बीजेपी ने जातिवाद को लेकर लोगों को बेवकूफ बनाया

सहारनपुर: सहारनपुर के देवबंद में ‘सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन’ महारैली में बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने बीजेपी के साथ पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। मायावती ने कहा कि सपा, बसपा और राष्ट्रीय लोकदल के गठबंधन की ये आवाज मोदी तक जरुर जाएगी। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन को जनता स्वीकार कर चुकी है। आने वाले चुनाव परिणाम चौंकाने वाले होंगे।

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा जा रही है और गठबंधन आ रहा है। भाजपा ने जातिवाद, धर्म बाजी के कारण लोगों को बेवकूफ बनाया, मगर अब जुमले बाजी नहीं चलने वाली है। ये छोड़े बड़े चौकीदार भी अब भाजपा को सत्ता से बाहर जाने से नहीं रोक सकते।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बेरोजगारी, भूख, किसान, युवाओं की समस्याओं को नजरअंदाज करके केवल हवा हवाई घोषणा की है। भाजपा सरकार ने अपने प्रचार में सरकारी खजाने का दुरुपयोग किया है।

देश का किसान बेहाल है। भाजपा सरकार के नेताओं ने किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं, किया केवल जुमलेबाजी की है। बड़े चोकीदार यानी नरेंद्र मोदी और छोटे चोकीदार योगी आदित्यनाथ भी किसानों को उनकी फसलो का भुगतान नहीं करा पाये।

मायावती ने कहा कि अगर सपा बसपा गठबंधन की केंद्र में सरकार आई तो किसानों को उनकी फसलो को तत्काल भुगतान किया जायेगा। सपा बसपा रालोद के गठबंधन को जनता स्वीकार कर चुकी है जिसका परिणाम आज की भीड़ है मायावती ने अपने समाज के लोगो से रालोद के हैडपम्प ओर सपा के साईकिल वाले निशान पर वोट डालने की अपील भी की।

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि अब वह वक्त आ गया है, जब देश और प्रदेश में बदलाव होना है। लोकसभा चुनाव के बाद गठबंधन अपनी सरकार बनाएगा। जो लोग ये कह रहे हैं कि गठबंधन के पास प्रधानमंत्री के लिए चेहरा नहीं हैं तो यह उनकी गलत सोच है। हम समय आने पर एक सशक्त प्रधानमंत्री देश को देंगे।

अगर कोई फेक मैसेज ज्यादा फॉरवर्ड किया जा रहा हो तो ऐसे रोक सकते हैं आप…

रालोद सुप्रीमो चौधरी अजीत सिंह ने भी रैली को संबोधित किया और किसानों की समस्याओं को जोर शोर से उठाया। रैली में भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर के समर्थक भी भारी तादात में नजर आए।

LIVE TV