देवड़ा ने संजय निरुपम पर बोला बड़ा हमला- ये इस्तीफा है, या ऊपर चढ़ने की सीढ़ी

नई दिल्ली। मिलिंद देवड़ा के मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे देते ही कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने उन पर हमला बोल दिया है। निरुप में ट्वीट कर देवड़ा पर हमला बोला है।

दरअसल, कहा जा रहा है कि मिलिंद देवड़ा मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद पार्टी में नेशनल लेवल पर काम कर सकते हैं। इसके बाद ही निरुपम का ट्वीट आया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘इस्तीफा में त्याग की भावना अंतर्निहित होती है, यहां तो दूसरे क्षण ‘नेशनल’ लेवल का पद मांगा जा रहा है, यह इस्तीफा है या ऊपर चढ़ने की सीढ़ी? पार्टी को ऐसे ‘कर्मठ’ लोगों से सावधान रहना चाहिए।

जानकारी के लिए बता दें कि राहुल गांधी ने लोकसभा 2019 चुनाव से पहले संजय निरुपम की जगह मिलिंद देवड़ा को मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया था। लेकिन महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक तीन महीने पहले उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि उनके राष्ट्रीय भूमिका में दिल्ली जाने की संभावना है।

देवड़ा के एक सहयोगी ने बताया, 26 जून को दिल्ली में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने के तुरंत बाद देवड़ा ने पद छोड़ने की इच्छा जताई थी। जब संजय निरुपम को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष के पद से हटाया गया था तो उन्होंने कहा था कि कोई पद स्थायी नहीं होता।

सेमीफाइनल के लिए ICC ने चुन लिए अपने अंपायर, ये तय करेंगे सारा फैसला ! देखें लिस्ट…  

तो वहीं दूसरी ओर मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे को निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष गांधी के इस्तीफे के साथ एकजुटता और सामूहिक जिम्मेदारी की अभिव्यक्ति’ के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, देवड़ा ने 4 जुलाई को गांधी की मुंबई यात्रा का आयोजन किया था। उन्होंने कहा कि चुनावों की तैयारी के लिए उन्हें जो समय दिया गया था वह बहुत कम था और बहुत देर हो चुकी थी।

LIVE TV