दूल्हा गया पाकिस्तान दुल्हन लेने, लेकिन खाली हाथ लौटी बारात ! देखें पूरा मामला…

राजस्थान के बाड़मेर जिले से पाकिस्तान गई एक बारात को बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ा है. हालांकि दूल्हा कुछ दिन पाकिस्तान में रुका रहा और काफी प्रयास भी किया लेकिन दुल्हन को वीजा नहीं मिल पाया और वह भी वापस भारत लौट आया.

दरअसल, बाड़मेर के गिराब थाना के महेंद्र सिंह की बारात अप्रैल में पाकिस्तान गई थी, वहां उसकी शादी हुई. शादी के बाद कुछ दिन तक दुल्हन को वीजा मिलने के इंतजार में बाराती वहीं रुके रहे. लेकिन दुल्हन को वीजा नहीं मिला और बाराती वापस आ गए.

इसके बाद महेंद्र सिंह वहां रुका रहा और वीजा के लिए प्रयास करता रहा. उसने अपने वीजा की अवधि को भी बढ़वाया लेकिन अंततः उसे भी बिना दुल्हन को वापस लौटना पड़ा.

अब वह केंद्र सरकार से गुहार लगा रहा है कि उसकी दुल्हन को वीजा मिले ताकि वह अपने ससुराल वापस आ सके.

महेंद्र सिंह की शादी 8 मार्च को पाकिस्तान के अमरकोट से तय हुई थी. उसके करीब एक महीने बाद महेंद्र 13 अप्रैल को अपनी बारात लेकर थार एक्सप्रेस से रवाना हुआ. उसकी शादी 16 अप्रैल को अमरकोट में हुई.

 

भारत तोड़ने वालों को मिलेगा ‘करारा जवाब’- अमित शाह !

 

महेंद्र ने बताया कि भारत में चुनाव के चलते वीजा में हो रही परेशानी की वजह से उसने वहीं पर दो महीने इंतजार किया इसके बाद फिर वीजा के लिए अर्जी लगाई लेकिन दुल्हन का वीजा नहीं मिल पाया. आखिरकार थक हार कर वह भी वापस बाड़मेर आ गया.

महेंद्र सिंह के रिश्तेदारों और परिवार वालों में इस बात को लेकर खूब उत्साह था कि महेंद्र अपनी दुल्हन को लेकर घर आएगा लेकिन वह अकेला लौटा तो चारों तरफ मायूसी छाई हुई है. अब दुल्हन के वीजा के लिए वह फिर से प्रयास कर रहा है.

 

LIVE TV