दूरदर्शन दे रहा एक लाख रूपये जीतने का मौका, आप भी मारें चौका

दूरदर्शननई दिल्ली। चैनल दूरदर्शन का मौजूदा लोगो जल्द ही बदलने वाला है। ब्रॉडकास्टर दूरदर्शन युवाओं से संपर्क बढ़ाने के साथ ही दूरदर्शन के ब्रांड से जुड़ी ‘पुरानी यादों’ का संरक्षण भी चाहता है। सरकारी टीवी चैनल अपने लोगो को एक नया रूप देगा लेकिन इस काम के लिए उसने सभी भारतीयों को मौका देने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें:-केजरीवाल को भारी पड़ा जेटली से पंगा लेना, हाईकोर्ट के एक फरमान से हलक में आई जान

मौजूदा लोगो का इस्तेमाल दूरदर्शन 1959 से कर रहा है। दूरदर्शन पुरे भारत में 23 चैनलों का प्रसारण करता है। लोगो बनाने वाले को एक लाख रुपये का इनाम भी दिया जाएगा। चैनल ने एक लोगो डिजाइन कम्पटीशन की घोषणा की है।

प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शशि एस वेंपति ने कहा, ‘‘देश की कई पीढ़ियों के लिये दूरदर्शन ब्रांड और लोगो यादों से जुड़ा है। आज देश की अधिसंख्य आबादी 30 साल से कम उम्र की है और दूरदर्शन को लेकर उनकी वैसी यादें नहीं हैं जैसी इससे पहले की पीढ़ी की हैं।  इसलिए भारत के युवा को डीडी से जोड़ने के लिए चैनल नया लोगो लाना चाहता है।”

यह भी पढ़ें:-‘मोदी सरकार’ ने ही बढ़ा दिया मोदी का सिरदर्द, मिला ऐसा जख्म जिसे भरने में जा सकती है कुर्सी!

दूरदर्शन ने कम्पटीशन में भाग लेने के लिए आपको 13 अगस्त 2017 तक आवेदन करना होगा। किसी एक शख्स या फिर एक संस्थान के लिए एक ही एंट्री मान्य होगी। डीडी की शर्तों के मुताबिक प्रतियोगिता जीतने वाला विजेता या संस्थान इनाम लेने के बाद लोगो पर किसी तरह का कॉपीराइट या अपना अधिकार क्लेम नहीं कर सकता। प्रतियोगिता से जुड़ी अधिक जानकारी दूरदर्शन की वेबसाइट से उपलब्ध हो जायेंगी।

LIVE TV