दुष्कर्म मामले में आज होगा नारायण साईं का फैसला

गुजरात के सूरत में स्थित सेशंस अदालत ने आसाराम के बेटे नारायण साईं को दुष्कर्म मामले में दोषी करार दिया था। नारायण को कितनी सजा मिलेगी इसका फैसला आज अदालत सुनाएगी।

अदालत ने शुक्रवार 26 अप्रैल को सूरत की रहने वाली दो बहनों के साथ दुष्कर्म के आरोप में नारायण साईं को दोषी करार दिया था। इस मामले में अदालत ने दोषी को सजा सुनाने के लिए आज का दिन तय किया था।

दुष्कर्म मामले में आज होगा नारायण साईं का फैसला

ये मामला करीब ग्यारह साल पुराना है। सूरत की रहने वाली दो बहनों ने उसके और उसके पिता के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। एक बहन ने साईं पर 2002 और 2005 के बीच सूरत के आश्रम में रहने पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था।

पीड़िता की बड़ी बहन ने अहमदाबाद में 1997 और 2006 में आश्रम में रहने के दौरान आसाराम पर यौन शोषण का आरोप लगाया था।

गर्मी अभी से तोड़ रही रिकॉर्ड, दिल्ली में 42 के पार हुआ पारा

दोनों बहनों ने साईं और आसाराम के खिलाफ कथित शोषण की अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने आसाराम और उसके बेटे के खिलाफ दुष्कर्म, यौन शोषण और अवैध तरीके से बंधक बनाकर रखना और अन्य अपराध के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने साईं के चार साथियों को भी गिरफ्तार किया था।

LIVE TV