दुष्कर्म पीड़िता ने कलेक्ट्रेट में की आत्मदाह की कोशिश, रोकने में पुलिस अधिकारियों के छूट गए पसीने…

दुष्कर्म पीड़िता व उसके पति ने सोमवार सुबह बागपत कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास किया।
दोनों ने अपने ऊपर केरोसिन उड़ेलकर खुद को आग लगाने की कोशिश की। इससे कलेक्ट्रेट मे अफरा- तफरी मच गई और पुलिस अधिकारियों के पसीने छूट गए।

वहीं पुलिस ने महिला व उसके पति को आत्मदाह करने से रोकना का प्रयास किया तो पीड़ित परिजनों ने हंगामा कर दिया। इस बीच पुलिस और पीड़ित परिजनों के बीच में खींचातानी भी हुई।

आत्मदाह
इसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बागपत शहर में करीब 20 दिन पूर्व एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि पीड़ित परिजन पिछले तीन सप्ताह से पुलिस थाने के चक्कर काट रहे हैं लेकिन, उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

प्रियंका के रोड शो के कारण बदली लखनऊ की ट्रैफिक व्यवस्था, जानें कहाँ से जाएँ…

पीड़ित परिजनों का कहना है कि जब पुलिस द्वारा कोई सुनवाई नहीं तो हमने यह फैसला किया।

पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपी को खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

उधर, एसपी शैलेंद्र कुमार पांडेय ने पीड़ित परिजनों का कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
उनका कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
LIVE TV