दुनिया में सबसे अधिक भारत ने बुक कराई कोरोना वैक्सीन, जानें-किन कंपनियों के साथ कितनी हुई है डील

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण से जूझ रहे भारत समेत दुनिया के तमाम देश इससे बचाव के लिए वैक्सीन की डील कर रहे हैं। कई देशों में तो वैक्सीन की खेप पहुँच भी चुकी है और इस माह के अंत तक लोगों को मिलनी भी शुरू हो जाएँगी। इस क्रम में भारत ने भी 160 करोड़ डोज का आर्डर दिया है। इसके साथ ही वैक्सीन के लिए सबसे अधिक आर्डर देने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा, करीब आठ वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है जिनके निर्माण के लिए भारत में आश्वासन दिया जा चूका है। भारत के तीन वैक्सीन विभिन्न स्टेज में है। पुणे स्थित सीरम इंस्टिट्यूट में वैक्सीन की टेस्टिंग कराने वाले ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका के साथ भारत ने डील की है और सबसे अधिक वैक्सीन के डोज यहीं से मिलने वाले हैं। डील के तहत एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की 50 करोड़ डोज भारत को मिलने वाली है। मालुम हों कि अमेरिका की ओर से भी एस्ट्राजेनेका के साथ इतने ही डोज की बुकिंग की गयी है। भारत और अमेरिका के अलावा कई अन्य यूरोपीय देशों की ओर से भी ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन के लिए करीब 40 करोड़ आर्डर आये हैं।

नोवावैक्स ने भी कोविड-19 वैक्सीन विकसित की है। इसके साथ हुई डील की तहत भारत ने एक बिलियन डोज का आर्डर दिया है।

भारत ने रुसी द्वारा निर्मित कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक V के 10 करोड़ डोज के लिए डील की है। बता दें कि इस वैक्सीन का अंतिम ट्रॉयल भारत में जारी है। हैदराबाद की डॉ रेड्डी के साथ ट्रायल के लिए स्पूतनिक V ने समझौता किया है। 11 अगस्त को रूस ने इस वैक्सीन को विकसित करने का दावा किया था, यकीन अब भारत के अलावा किसी भी देश ने इसके लिए आर्डर नहीं दिए हैं। रूस की गामलेया इंस्टिट्यूट ने स्पूतनिक V वैक्सीन को विकसित किया है।

LIVE TV