अमेरिका, लंदन और शंघाई सब हुए पीछे, पीएम मोदी ने देश को बनाया नंबर वन

दुनिया में भारत की छापनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ सबका विकास’ की तर्ज पर अब पूरी दुनिया में भारत की छाप नजर आने लगी है। इसी का असर है कि आज भारत ने अमेरिका की सिलिकन वैली के साथ-साथ लंदन और शंघाई को पीछे छोड़ दिया है। बता दें बेंगलुरु ने ‘दुनिया के सबसे गतिशील शहर’ की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। इतना ही नहीं इस लिस्ट में हैदराबाद पांचवे नंबर पर है। साथ ही चेन्नई और पुणे ने भी टॉप 20 में जगह बनाई है। वहीं दिल्ली और मुंबई को टॉप 30 में जगह मिली। इस लिस्ट को आर्थिक विकास और आए बदलावों को सहन करने की क्षमता के पैमाने पर रखकर चुना जाता है।

दुनिया में भारत की छाप   

ख़बरों के मुताबिक़ इस लिस्ट को तीन प्रमुख क्षेत्रों में 42 कारकों को ध्यान में रखकर बनाया जाता है। JLL की रिपोर्ट में बेंगलुरु का जिक्र करते हुए लिखा गया कि भारत की सिलिकन वैली में रिसर्च इंस्टीट्यूट और उच्च शिक्षा संस्थान बहुत सारे हैं।

इन संस्थानों की वजह से ही बेंगलुरु में आईटी क्षेत्र का विकास हो पा रहा है। पूरे भारत की 40 प्रतिशत आईटी इंडस्ट्री उसी क्षेत्र में है।

वहां कई बड़ी इंटरनेशनल कंपनियां भी मौजूद हैं। इसके अलावा वहां से कई नए स्टार्ट अप भी शुरू हो रहे हैं। इससे बेंगलुरु से उद्यमशीलता का विकास हो रहा है।

LIVE TV