दुनिया में सबसे महंगी है यह चीज, इसका सिर्फ एक ग्राम आपको बना देगा 100 देशों का बादशाह

दुनिया का सबसे महंगाशानदार और महंगी चीजे लोगों को बहुत लुभाती हैं। सोना, चांदी, हीरे और जवाहरात लोगों को और खासकर महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। लेकिन हाल ही में ऐसी पदार्थ के बारे में पता चला है जो बेहद ही बेशकीमती हैं। इसकी कीमत आपकी कल्पना से भी ज्यादा है, जिसके बारे में आपने सपने में भी नहीं सोंचा होगा। इस पदार्थ के महज एक ग्राम को बेचकर आप दुनिया के 100 देशों को खड़े-खड़े खरीद सकते हैं। यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन हकीकत यही है। इसीलिए इसे दुनिया का सबसे महंगा पदार्थ माना जा रहा है।

दुनिया का सबसे महंगा पदार्थ

बतादें यह पदार्थ ऐंटिमैटर(प्रतिपदार्थ) है। ये पदार्थ का एक ऐसा प्रकार है जो प्रतिकणों जैसे पाजिट्रॉन, प्रति-प्रोटॉन, प्रति-न्यूट्रॉन मे बना होता है। ये प्रति-प्रोटॉन और प्रति-न्युट्रॉन प्रति क्वार्कों मे बने होते हैं।

एक ग्राम प्रतिपदार्थ की कीमत 31 लाख 25 हजार करोड़ रुपये है। नासा के अनुसार,प्रतिपदार्थ धरती का सबसे महंगा मैटीरियल है। एक मिलिग्राम प्रतिपदार्थ बनाने में 160 करोड़ रुपये तक लग जाते हैं।

इसलिए इस पदार्थ को जहां बनाया जाता है, वहां कड़ी सुरक्षा का बन्दोबस्त किया गया है। इतना ही नहीं नासा में भी इसे रखने के लिए मजबूत सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है।

कुछ ख़ास लोगों की ही इस पदार्थ तक पहुंच है। इसका उपयोग दूसरे ग्रहों पर जाने वाले अन्तरिक्ष यानों में इंधन के तौर पर किया जाता है।

LIVE TV