एक बार फिर सलमान को दीपिका बोल गयीं न

मुंबई। आखिर बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ कौन सी एक्ट्रेस काम करने से मना करना चाहेगी। फिल्म इंडस्ट्री की लगभग सभी एक्ट्रेसेस सलमान के साथ काम करने के लिए उतावली रहती हैं। लेकिन इन सबके बीच एक एक्ट्रेस ऐसी है जो सलमान को कई बार रिजेक्ट कर चुकी है।

हाल ही में, सलमान खान की जोड़ी दीपिका पादुकोण के साथ बनाने की बात चल रही थी। यह जोड़ी कबीर खान की अगली मूवी के लिए बनायी जा रही थी। लेकिन दीपिका ने एक बार फिर से सलमान के साथ काम करने से साफ़ मना कर दिया। इसलिए अब उनके फैंस को ये जोड़ी साथ देखने को नहीं मिलेगी।

 दीपिका-सलमान

दीपिका-सलमान नहीं दिखेंगे साथ

हाल ही में, दीपिका-सलमान की जोड़ी को लेकर काफी चर्चा चल रही थी। लेकिन ख़बरों की मानें तो दीपिका को इस फिल्म में अपना रोल पसंद नहीं आया है। यही वजह है कि दीपिका ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले भी सुल्तान मूवी में दीपिका को सलमान के अपोजिट कास्ट करने की बात हो रही थी, लेकिन दीपिका ने तब भी मन कर दिया था।

कबीर खान की ये फिल्म एक पीरियड ड्रामा होगी। इसमें भारत-चीन के बॉर्डर की स्टोरी होगी। इस स्टोरी को देखते हुए चाइनीज अभि‍नेत्री को कास्ट करने की बात चल रही है। वहीं दूसरी तरफ सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म सुल्तानकी शूटिंग में व्यस्त हैं तो दीपिका भी अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ट्रिपल एक्स: द जेंडर ऑफ केजकी शूटिंग करने में लगी हुई हैं।

कबीर खान के साथ सलमान खान की ये तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले सलमान कबीर के साथ एक था टाइगरऔर बजरंगी भाईजानकर चुके हैं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

LIVE TV