दीपिका और रणवीर जल्द करेंगे शादी, हो चुकी है सगाई

दीपिका-रणवीर मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल के शुरुआत में ही सगाई कर ली थी। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर और दीपिका के फैमिली मेंबर्स भी एक-दूसरे से मिले थे। उसी वक्त दोनों ने एक-दूसरे को इंगेजमेंट रिंग्स पहनाई थी।

यह भी पढ़ें: Movie Review: फैमिली एंटरटेनर है सुल्तान और फुल पैसा वसूल

दीपिका-रणवीर की शादी

बताया जा रहा है कि दोनों की शादी की खबरें तभी से चर्चा में आई थीं। हालांकि अभी दोनों लोग शादी करने के लिए तैयार नहीं है। दीपिका ने अपनी शादी के लिए दो साल और मांगे हैं क्योंकि वह अभी अपने करियर पर फोकस करना चाह रही हैं।

दीपिका के इस बयान से अनुमान लगाया जा रहा है कि ये दोनों जल्द ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी कर सकते हैं।

दीपिका-रणवीर का जलवा

वहीं 17वें आईफा में बजरंगी भाईजान बेस्ट फिल्म साबित हुई। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाज़ा गया। श्रीदेवी को सम्मानित करने से पहले एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने उन्हें बतौर ट्रिब्यूट स्टेज परफॉर्मेंस दी।

फिल्म बाजीराव मस्तानी के लिए बेस्ट डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को चुना गया। प्रियंका चोपड़ा को इस साल के स्पेशल अवॉर्ड फॉर वुमेन के लिए तो चुना ही गया था ही उन्हें बाजीराव मस्तानी फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग रोल (फीमेल) अवॉर्ड भी दिया गया है। वहीं, अनिल कपूर को बेस्ट सपोर्टिंग रोल (मेल) के अवार्ड से नवाज़ा गया।

यह भी पढ़ें: मां की तरह बोल्ड निकली ये ‘Bad Girl’

बॉलीवुड एक्टर सूरज पंचोली और एक्ट्रेस आथिया शेट्टी को बेस्ट डेब्यू कपल अवॉर्ड मिला है। फिल्म NH10 में नेगेटिव रोल के लिए दर्शन कुमार को भी अवॉर्ड मिला है। जूही चतुर्वेदी को फिल्म पीकू के लिए बेस्ट स्टोरी और वरुण ग्रोवर को बेस्ट लिरिक्स के लिए अवार्ड मिला।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

LIVE TV