इस वजह से एक-दूसरे की दुश्मन बन जाती हैं दीपिका-प्रियंका

दीपिका-प्रियंकामुंबई बॉलीवुड की एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की फ्रेंडशिप पूरे इंडस्ट्री में मशहूर है। इन दोनों एक्ट्रेस की केमिस्ट्री बाजीराव मस्तानी के गाने ‘पिंगा’ में भी देखी जा चुकी है। लेकिन अब इन दोनों एक्ट्रेस के बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा है।

दीपिका-प्रियंका बनीं दुश्मन

खबरों के मुताबिक आयोजकों ने गाला अवार्ड्स में प्रियंका और दीपिका को जॉइंट परफॉमेंस करने के लिए कहा था लेकिन दीपिका ने साथ में परफॉर्म करने से मना कर दिय । बताया यह भी रहा है कि बाजीराव मस्तानी की शूटिंग के दौरान ये दोनों ही एक्ट्रेस एकदम प्रोफेशनल तरीके से साथ में थीं। दोनों भले ही अच्छी दोस्त हों लेकिन जब बात प्रोफेशनलिज्म की आती है तो दोनों एक-दूसरे की दुश्मन बन जाती हैं।

दीपिका और प्रियंका की अपकमिंग हॉलीवुड फिल्मों का उनके फैंस को भी बेसब्री से इंतज़ार है। दीपिका की पहली हॉलीवुड फिल्म ‘xxx- द जेंडर केज’ होगी , जबकि प्रियंका ‘बेवाच’ में नज़र आएंगी ।

 

 

LIVE TV