…तो अब दीपिका ने लिया सलमान से बदला

दीपिका पादुकोणमुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने आईफा अवार्ड्स के दौरान दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा को ‘हॉलीवुड रिटर्न’ कहकर कमेंट किया था। उसके बाद ही दीपिका ने सलमान की इस बात का बदला लिया है।

दीपिका पादुकोण ने लिया बदला

अवार्ड फंक्शन के दौरान दीपिका से पूछा गया कि सलमान और रणवीर में से वह किसे बेस्ट एक्टर मानती हैं तो उन्होंने बिना समय लिए रणवीर सिंह का नाम ले लिया। दरअसल सलमान की बजरंगी भाईजान और रणवीर की बाजीराव मस्तानी के बीच कांटे की टक्कर थी। लेकिन आईफा अवार्ड्स में रणवीर को बेस्ट एक्टर का खिताब मिला जैसा कि दीपिका ने कहा था। हालांकि बजरंगी भाईजान में सलमान की एक्टिंग की भी काफी तारीफें हुई थीं।

मैड्रिड में चल रहे इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स 2016 में प्रेस कांफ्रेंस के चलते सलमान ने अपने बयान में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा को हॉलीवुड रिटर्न बताया था ।

सलमान ने अवार्ड फंक्शन के चलते सभी को स्टेज से उतरने को कहा और सभी लोग स्टेज से उतर गए। लेकिन ये दोनों एक्ट्रेस स्टेज पर ही एक-दूसरे से बात करने लगी। इस वजह से सलमान ने कमेंट किया कि यह दोनों अब विदेश चली गई हैं, हॉलीवुड मूवीज करती हैं। इन्हें अब इंडियन सिनेमा से कोई मतलब नहीं है।

 

 

 

 

 

 

LIVE TV