…तो अब कौन कहेगा ‘हे मां माताजी’?

दिशा वकाणीनई दिल्ली। घर-घर के फेवरेट शो ‘तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ में बड़ा फेर बदल हो सकता है। आने वाले समय में ये शो के फैंस को बड़ा झटका मिलने वाला है। लोगों की फेवरेट दयाबेन का शो से 9 साल पुराना रिश्‍ता टूट सकता है। 9 साल से शो का अहम हिस्‍सा बनी दिशा वकाणी का ‘हे मां माताजी’ अब सुनने को नहीं मिल पाएगा।

यह भी पढ़ें: … जब कैटरीना ने रणवीर से पूछा- तू पीकर आया है क्या ?

दर्शकों की फेवरेट ‘दयाबेन’ शो से नदारद हो सकती है। बीते दिनों आई दिशा की प्रेगनेंसी की खबर से अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं कि दिशा शो को अलविदा कह सकती हैं। प्रेगनेंसी की वजह से दिशा को आने वाले समय में शूटिंग के दैरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस वजह से दिशा को शो को छोड़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें: चैम्पियंस ट्रॉफी में ‘मुन्ना माइकल’ का प्रचार करने पहुंचे टाइगर

खबर के मुताबिक दिशा शो को नहीं छोड़ेंगी लेकिन वह इस दौरान शो से गायब हो सकती है। दिशा प्रेगनेंसी की वजह से शो से ब्रेक ले सकती हें।  असल में दिशा का किरदार शे में इतना अहम है कि निर्माता उन्‍हें रिप्‍लेस नहीं करना चाहते हैं। इसलिए दिशा को ब्रेक देने का रास्‍ता ढूंढ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ट्वीटर पर रवीना के पूछे गए सवाल पर भड़के लोग

दिशा वकाणी ने 24 नवंबर 2015 को दिशा ने मुंबई के चार्टर्ड अकाउटेंट मयूर पाडिया से शादी की थी। दिशा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के अलावा ‘जोधा-अकबर’, ‘लव स्टोरी 2050’, ‘देवदास’ और ‘मंगल पांडे’ जैसी फिल्‍मों में काम कर चुकी हैं।

LIVE TV