दिल वालों की दिल्ली ने सर्द हवाओं के तोड़े सभी रिकार्ड, तापमान पहुंचा 4.5 डिग्री सेल्सियस

उत्तर पश्चिम से आ रही सर्द हवाओं से दिल्ली-एनसीआर को राहत नहीं मिल रही है। सर्द हवाओं व आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण जनवरी के मध्य तक शीत लहर का प्रकोप जारी है।

सभी रिकार्ड

बुधवार को बीते सात साल में सबसे सर्द सुबह रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान भी सामान्य से 1 डिग्री कम 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

इस जनवरी में यह तीसरी बार है, जब न्यूनतम तापमान में इतनी गिरावट हुई है। इससे पहले 1 जनवरी 2019 को न्यूनतम तापमान 4.1 व 11 जनवरी को 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर-पश्चिम से आ रही हवाएं जनवरी में दिल्ली को सामान्य से ज्यादा ठंडा बना रही हैं।

पहला भारतीय पहलवान जो विश्व में किसी से नहीं हारा, जानें क्या था कारण…

विभाग ने बृहस्पतिवार को दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, यूपी व राजस्थान में शीत लहर के जारी रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग की मानें तो अभी तीन से चार दिन तक ऐसे ही सर्द हवाएं परेशान करेंगी। उसके बाद मौसम गर्म होना शुरू होगा। दिन और रात का तापमान भी बढ़ना शुरू हो जाएगा। 21 और 22 जनवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है।

बीते सात साल में 16 जनवरी का तापमान

वर्ष    अधिकतम    न्यूनतम

2018    25.0    6.0

2017    19.0    9.0

2016    19.0    10.0

2015    19.0    8.0

2014    17.0    9.0

2013    23.0    8.0

2012    25.6    11.0

LIVE TV