दिल्ली: हिन्दू सेना ने लगाए विवादित पोस्टर, अकबर को बताया बलात्कारी-आतंकवदी

दिल्ली के अकबर रोड पर हिन्दू सेना ने जगह-जगह ‘अकबर महान’ को लेकर विवादित पोस्टर और होर्डिंग लगाए हैं। पोस्टर में लिखा गया है कि जिस अकबर को महान बताया जाता है, दरअसल वो बलात्कारी और आतंकवादी है। अपने शासनकाल में अकबर ने हज़ारों हिन्दू लड़कियों का बलात्कार किया था और हिंदुओं का नरसंहार भी किया था। इसीलिए हिन्दू सेना ने ये पोस्टर लगाए हैं।

हिन्दू सेना के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस की बैरिकेटिंग पर भी पोस्टर चिपका दिए हैं और अकबर रोड का नाम बलात्कारी अकबर मार्ग और आतंकवादी अकबर मार्ग लिख दिया है। पोस्टर पर हिन्दू सेना और सुरजीत यादव का नाम छपा है। वहीं सवाल उठता है कि जब देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है तो ऐसे वक़्त आखिर इस तरह के विवादित पोस्टर लगाने की ज़रूरत क्या थी? क्या ये सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट के लिए किया गया है या फिर कोई और वजह है? जिसमे अकबर को बलात्कारी और आतंकवादी बताया गया है। हिन्दू सेना द्वारा अकबर रोड पर जगह-जगह इस तरह के पोस्टर लगाए गए है।

LIVE TV