दिल्ली सरकार: आज से शुरू होगा दिल्ली का बजट सत्र,पूरी नजर होगी शिक्षा और सेहत पर

दिल्ली सरकार का आज से बजट सत्र शुरू होने वाला है। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अभिभाषण दिया था की सोमवार से बजट सत्र शुरू किया जाऐगा। इसके बाद सरकार की तरफ से आर्थिक समीक्षा विधानसभा के पटल पर रखी जाएगी। इस सरकार के बजट को दिल्ली के वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया मंगलवार को पेश करेंगे। यह बजट सत्र 8 मार्च से 16 मार्च तक चलेगा।

दिल्ली सरकार का यह बजट कई मायने में बहुत खास होने वाला है।  क्योंकि, एक तरफ इसमें कोरोना की झलक दिखाई देगी, तो वहीं दूसरी तरफ वित्त वर्ष 2021-22 की आर्थिक उन्नती का रोड मैप दिखाई देगा।तो वहीं आने वाले एमसीडी चुनाव को लेकर भी बड़ी-बड़ी घोषणाएं भी की जा सकती है। तो वहीं दिल्ली सरकार योग को सामान्य लोगों तक पहुंचाने की योजना भी तैयार कर रही है। बहुत बड़े स्तर पर योगा का प्रचार होगा। दिल्ली सरकार हर मोहल्ले तक योगा का प्रचार-प्रसार करेगी। बजट में योग सेंटर खोलने का प्रस्ताव हो सकता है।

बजट इस बार खास इसलिए होने वाला है,क्योकि  बजट में आजादी के सौ साल की झलक भी देखने को मिल सकता है। बजट में बताया जा सकता है कि आजादी के 100 साल पूरा होने पर  दिल्ली की झलक कैसी दिख सकती है। इसका पूरा मास्टर प्लान बजट में दिख सकता है। बजट में शिक्षा पर मुख्य नजर होगा सैनिक स्कूल खोलने का प्रस्ताव भी पेश कर सकती है। राजधानी दिल्ली में कितने सैनिक स्कूल खोलने जाएंगे और क्या होगा रोडमैप इसकी जानकारी आज बजट में मिल सकती है।

आजादी के सौ साल पूरा होने के बाद 2047 तक दिल्ली के हर व्यक्ति की कमाई सिंगापुर के प्रति व्यक्ति आय के बराबर करने का केजरीवाल सरकार मास्टर प्लान अभी से ही बनाना शुरू कर दिया है। इस प्लान में क्या होगा इसकी झलक देखने को मिलेगी।आर्थिक सुधारों पर जोर कैसे दिया जाएगा।सरकार के मुताबिक, व्यापार और उद्योगों में बड़े बदलाव किए जाएंगे।यह सब आपको बजट में देखने को मिल सकता है।

LIVE TV