स्वतंत्रता दिवस पर सामान्य रूप से चलेगी दिल्ली मेट्रो

 दिल्ली मेट्रोनई दिल्ली | दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि सोमवार को (स्वतंत्रता दिवस पर) ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होंगी। दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता अनुज दयाल ने बताया, “15 अगस्त को सभी मेट्रो लाइन पर सेवा सामान्य रूप से उपलब्ध रहेगी। ट्रेन सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक उपलब्ध होंगी।”

दिल्ली मेट्रो के कोई भी स्टेशन बंद नहीं होगा

अनुज दयाल ने बताया कि सोमवार को कोई भी स्टेशन बंद नहीं होगा। दयाल ने यह भी बताया कि सुरक्षा कारणों के चलते केवल मेट्रो स्टेशनों की पार्किं ग को रविवार सुबह 6 बजे से सोमवार दोपहर 2 बजे तक के लिए बंद किया गया है।

LIVE TV