दिल्ली में सुबह हल्का कोहरा, वायु गुणवत्ता ‘खराब’

नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा और यहां का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है। वहीं वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई।

Light fog in the morning in Delhi,

दिल्ली में सुबह 9 बजे पीएम2.5 का औसत स्तर 70 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रहा जबकि पीएम10 का स्तर 138 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रहा।

सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 97 प्रतिशत रहा।

मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह हल्के कोहरे और धुंध के साथ दिनभर आसमान साफ रहेगा।”

महानायक से लेकर किंग खान ने ईशा अंबानी की शादी में परोसा खाना, देखें वीडियो

अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है।

LIVE TV