दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ की आशंका, हथिनीकुंड से छोड़ा जा रहा पानी

उत्तराखंड में ज़ोरदार बारिश से पानी मैदानी इलाको में अब पहुंच रहा हैं। पानी का असर दिल्ली की यमुना में भी दिख रहा हैं। हरियाणा के हथिनीकुंड से लगातार भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के चलते यमुना नदी का बहाव काफी ज्यादा तेज़ हो गया हैं ऐसे में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोहे का पुल बंद कर दिया गया है।

Ammonia Level In Yamuna: Delhi May Face Water Supply Crisis - दिल्लीवाले  पीने का पानी जमा कर लें, यमुना में बढ़ा खतरनाक अमोनिया - Navbharat Times

फिलहाल दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर पहुंच गया हैं। बता दें सुबह दिल्ली में यमुना का जलस्तर 205.17 मीटर पर था जो अब खतरे के निशान को पार कर चुका है। अभी यमुना का चेतावनी स्तर 204.50 है। उधर, जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि जलस्तर बढ़ने से खतरे वाली कोई बात नहीं है। किसी इलाके में पानी नहीं भरा है, बैराज से अभी इतना पानी भी नहीं छोड़ा जा रहा है जिसे बाढ़ की स्थिति बने। बावजूद इसके हम सतर्क हैं।

अब तक के हथिनी कुंड बैराज से बुधवार को यमुना नदी में 1.6 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसका बहाव दिल्ली की तरफ है। वहीं, गुरुवार को भी 1.14 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। साथ ही अलर्ट जारी क्र दिया गया हैं। अगर हालात गंभीर हुए तो यमुना के किनारे बसे कुछ और इलाकों को खाली कराया जा सकता है। वहीं प्रशासन राहत और बचाव का काम संभाल सकता है।

LIVE TV