दिल्ली में तिहरे हत्याकांड में महिला, उसका ‘लिव इन’ साथी गिरफ्तार

नयी दिल्ली। दिल्ली के वसंत विहार इलाके में एक बुजुर्ग दंपति और उनकी नर्सिंग अटेंडेंट की हत्या के आरोप में पुलिस ने 42 वर्षीय एक महिला और उसके ‘लिव इन’ साथी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि प्रीति सहरावत और मनोज भट (39) को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया।

बुजुर्ग दंपति-विष्णु माथुर (78) और शशि माथुर (75) तथा उनकी नर्सिंग अटेंडेंट खुशबू नौटियाल (24) के शव रविवार की सुबह मिले थे। उनका गला रेता गया था।

पुलिस बताया कि दोनों आरोपी परिवार को जानते थे और प्रीति बुजुर्ग दंपति की करीबी पारिवारिक मित्र थी। उसका पिता मृतकों में से एक का सहकर्मी भी था।

इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग दंपति की हत्या लूटपाट के इरादे से की गई।

पुलिस को पहले संदेह था कि हत्या नर्सिंग अटेंडेंट के किसी करीबी ने की होगी। इसने पहले लूटपाट के कोण को खारिज किया था।

लव स्टोरी: फेमस बहूरानी दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेक के इस अंदाज पर हो गईं थी फिदा

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने घटना को लूटपाट के उद्देश्य से अंजाम दिया।

पुलिस आगे की तहकीकात कर रही है।

LIVE TV