दिल्ली में केजरीवाल की महारैली आज, यशवंत सिन्हा भी करेंगे मंच साझा…

कोलकाता टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी एकजुटता रैली के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में विपक्षी नेता आज एक बार फिर एकजुटता का परिचय देंगे।

दिल्ली के जंतर मंतर पर आज दोपहर में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में विपक्ष का बड़ा विरोध प्रदर्शन होगा।

दिल्ली में केजरीवाल की महारैली आज

आप ने इस रैली को ‘तानाशाही हटाओ लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह’ नाम दिया है। इस रैली को केजरीवाल सरकार का दिल्‍ली में शक्ति प्रदर्शन भी माना जा रहा है।

तानाशाही हटाओ लोकतंत्र बचाओ रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू इसमें शामिल होंगे।

CM गहलोत आज पेश करेंगे अंतरिम बजट…जानें क्या होगा खास…

इसके अलावा एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, सपा नेता रामगोपाल यादव, डीएमके नेता कनिमोझी, जेडीएस नेता एचडी देवेगौड़ा, शरद यादव, शत्रुघ्न सिन्हा, यशवंत सिन्हा भी शामिल होंगे।

लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि क्या देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस इस सत्याग्रह में शामिल होगी? आप नेताओं की माने तो कांग्रेस भी इस रैली का हिस्‍सा बन सकती है।

 

LIVE TV