दिल्ली, महाराष्ट्र समेत कई क्षेत्रों में लोगों को पीने योग्य पानी नहीं

drought-odisa_5663a1234ebb9एजेंसी/ नई दिल्ली : देशभर में गर्मी का मौसम प्रारंभ होते ही पेयजल की परेशानी हो गई है। हालात ये है कि दिल्ली, महाराष्ट्र समेत कई क्षेत्रों में लोगों को पीने योग्य पानी नहीं मिल रहा है। राष्ट्रीय राजधानी समेत विभिन्न राज्यों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी उपर रहा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज कर दिया गया था। देशभर में नदियां सूख रही हैं तो दूसरी ओर भू-जल भी कम है।

कई जगहों पर तो कुंओं से पानी उलीचना भी बहुत मुश्किल हो गया है। महाराष्ट्र में तो करीब 50 लाख गैलन पानी रेलवे वैगन के माध्यम से लाया जा रहा है। हालांकि सरकार ड्रिप इरीगेशन हेतु फंड प्रदान करने की योजना बना रही है। ग्राउंड वाॅटर अधिक सींचने के लिए पेनल्टी लगाई जा रही है। जिसक लिए माॅडल वाॅटर निर्मित किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार पानी के पारंपरिक स्त्रोतों को सहेजा नहीं जा सका है। खेती के ही साथ औद्योगिक मांग भी बढ़ रही है। हालांकि महाराष्ट्र में तो खेत सूखे ही हैं। किसान अपने परिवार के साथ रोजगार की तलाश में शहर की ओर जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में सरकार बैराजों से पानी का सींचन करने पर ध्यान दे रही है।

LIVE TV