दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में गृहमंत्री का फर्जी बॉडीगार्ड

दिल्ली पुलिसनई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे जालसाज को गिरफ्तार किया है जो खुद को दिल्ली पुलिस के पूर्व आईपीएस का बेटा बताता था। यही नहीं वह खुद को गृहमंत्री राजनाथ सिंह का सेक्योरिटी इंचार्ज बताकर भी लोगों को ठगता था। मामला दिल्ली के द्वारका का है। द्वारका सेक्टर 10 थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

दिल्ली पुलिस की सफलता

आरोपी का नाम अमरजीत है, जिसकी उम्र करीब 42 साल है। रौब झाड़ने के लिए ये लाल बत्ती लगी एक कार का इस्तेमाल करता था। उस स्कार्पियो कार को भी पुलिस ने कब्ज़े में ले लिया है। इस कार की नंबर प्लेट पर भारत सरकार भी लिखा है। इस जालसाज़ की गिरफ्त में कई लोग आ चुके थे।

सूत्रों के मुताबिक यह शख्स लोगों के फ़र्ज़ी पासपोर्ट बनाकर विदेश भेजने का भी दावा करता था। इसके खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 506 के तहत मामला दर्ज़ कर लिया गया है। इसे द्वारका कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसने कितने लोगों को कैसे-कैसे ठगा है इस बारे में दिल्ली पुलिस पूछताछ कर रही है।

प्रस्तुति- अक्षय कुमार

LIVE TV