दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुईं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोनिया गांधी को गुरुवार शाम तकरीबन 7 बजे अस्पताल लाया गया। जहां फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। मीडिया रिपोर्टस में अस्पताल के चेयरमैन डॉ. डीएस राणा ने बताया कि सोनिया गांधी को नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी हालत पूरी तरह से सामान्य है।

आपको बता दें कि इससे पहले सोनिया गांधी 2 फरवरी 2020 को पेट दर्द की शिकायत के बाद सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुई थीं। जिसके बाद उनसे मिलने और हालचाल जानने के लिए नेताओं का जमावड़ा लग गया था। ज्ञात हो कि सोनिया बीते कई वर्षों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं। हालांकि इस बार फिलहाल उनकी हालत स्थित बनी हुई है।

LIVE TV