दिल्ली: कांग्रेस नेता अशोक वालिया का निधन, कोरोना संक्रमण से लड़ रहे थे जंग

देश में कोरोना से स्थित बेकाबू होती जा रहा है। महामारी की चपेट में आने वाले लोगों का आंकड़ा भी काफी चिंताजनक है। इसी कड़ी में दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर अशोक कुमार वालिया का आज यानी गुरुवार की सुबह निधम हो गया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कांग्रेस नेता बीते काफी दिनों से कोरोना से जंग लड़ रहे थे। वहीं इलाज के दौरान ही उनकी कोरोना से मौत हो गई।

यदि बात करें दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर अशोक कुमार वालिया के राजनीतिक सफर की तो वह शीला दीक्षित की सरकार में कुल 15 साल मंत्री बने रहे। इसी के साथ वह शिक्षा, स्वास्थ्य,वित्त मंत्रालय जैसे अहम मंत्रालयों के बतौर मंत्री के रूप में देश के प्रति अपनी सेवा दे चुके हैं। आपको बता दें कि डॉक्टर अशोक कुमार वालिया का जन्म दिल्ली में आठ दिसंबर 1948 को हुआ था। उन्होंने 1972 में इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की और प्रोफेशन से फिजिशियन थे।

LIVE TV