दिल्ली: ऑक्सीजन की किल्लत से राजधानी का घुट रहा दम, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर से कोहराम मचा हुआ है। बढ़ते कोरोना मामलों के कारण लोगों में दहशत साफ देखी जा सकती है। जिधर भी लोगों की नजरें जाती हैं वहां तक सिर्फ रोते हुए चेहरे ही दिखाई दे रहे हैं। घरों में मातम छाया हुआ है। ऐसे में सरकारों के लिए यह महामारी किसी चुनौती से कम नहीं है। राज्य सराकरें भी अपने-अपने तरीके से इस संकट से उबरने के प्रयास में लगी हुई हैं। संक्रमण इतनी तेजी से फैल रहा है कि देश में स्वास्थय व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो चुकी है। अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड भी कम पड़ रहे हैं।

कोरोना मरीजों को इलाज के दौरान ऑक्सीजन न मिलने से उनका दम टूट रहा है। कुछ इसी तरह की समस्याओं से देश की राजधानी दिल्ली तड़प रही है। यहां अस्पतालों में मरीजों को समय पर ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है। जिसके कारण काफी संख्या में मरीज दम तोड़ रहे हैं। जिसको लेकर आज यानी गुरुवार को राजधानी में ऑक्सीजन की किल्लत को लेकर उच्चतम न्यायलय में सुनवाई की जा रही है। जिसके बाद न्यायलय अपना फैसला सुनाएगी। केजरीवाल सरकार राज्य में ऑक्सीजन की आपूर्ती के लिए कौन सा कदम उठाएगी इसकी भी जानकारी अदालत को देनी होगी।

LIVE TV