दिग्विजय हुए पाकिस्तानी, कहा- भारत ने जम्मू-कश्‍मीर पर किया कब्जा

दिग्विजयदिल्ली। कश्‍मीर मुद्दे पर केन्द्र सरकार पाकिस्तान पर दबाव बनाने की रणनीति पर काम कर रही है। दूसरी तरफ कांग्रेस के नेता अपने बयानों से सरकार की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं।  ताजा मामला वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का है। उन्होंने कहा है कि जम्मू और कश्‍मीर को भारत ने अपने कब्जे में लेकर रखा है। उन्होंने कश्‍मीर के लिए बाकायदा ‘इंडियन ऑक्युपाइड कश्मीर’ शब्द का इस्तेमाल किया।

यह भी पढ़ें : मैंने ही गायब कराई थी बोफोर्स की फाइल: मुलायम

दरअसल, दिग्विजय सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बलूचिस्तान पर दिए बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को पाक ऑक्युपाइड कश्मीर की ज्यादा चिंता हैं। उनको वो धन्यवाद और बधाई देते हैंं। लेकिन वो कश्मीरियों से बात करने के लिए तैयार नहीं हैं।

यह भी पढ़ें : भाजपा सांसद को मिली जान से मारने की धमकी

दिग्विजय ने आगे कहा, ‘चाहे पाक ऑक्युपाइड कश्मीर हो या फिर भारत ऑक्युपाइड कश्मीर हो, यहां के लोगाें के मन में विश्‍वास तभी पैदा होगा, जब उनसे बात की जाएगी। प्रधानमंत्री के बयान से हालात सिर्फ बिगड़ेंगे।’

बाद में जब दिग्विजय सिंह को अपनी गलती का अहसास हुआ तो उन्होंने सफाई दी और कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। कश्मीर और कश्मीरियत पर ध्यान देने की जरूरत है।

दिग्विजय सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर चिंता में रहते हैं। हाल में उन्होंने ट्विटर के जरिए भारतीय ओलंपिक खिलाडि़यों पर तंज कसा था। हालांकि इस मामले में उनका दांव उल्टा पड़ गया था।

LIVE TV