दादी-नानी के नुस्खे : छोटे-छोटे मगर काम के हैं ये घरेलू उपाय

दादी-नानी के नुस्खे

अक्सर हम अपने घरों में कुछ चीजों को बेकार समझ कर फेंक देते हैं पर आपको पता है इन चीजों को हम प्रयोग में ला सकते हैं। आज हम दादी-नानी के नुस्खे  में आपको कुछ ऐसे बडे काम के नुस्‍खे बतायेंगे जो आपको चौंका देंगे।

  • चावल उबलने के बाद जो माढ बचे उसे फेके नहीं उसमे नीबू का रस मिला के उसे बालो में लगाये बाल चमकदार और मुलायम हो जायेंगे।
  • पनीर बनाने के बाद जो दूध का पानी बचे उससे आटा गुंथे, रोटी पराठे बहुत स्वादिष्ट बनेगे।
  • अगर मिक्स वेज कटलेट बना रहे है तो सब्जी उबलने के बाद जो पानी बचे उसे सूप में या फिर दाल पकाने में डाल दे दाल बहुत ही स्वादिष्ट बनेगी।
  • लौकी का हलवा बनाते समय अगर लौकी में मलाई डाल के भूने तो हलवा अधिक स्वादिष्ट बनेगा।
  • मिर्च पाउडर को डिब्बे में भरने से पहले तली में थोडा सी हींग डालने से उसमे कीड़े नहीं पड़ते है।
  • दही बड़े बनाते समय पिसी हुई दाल में थोडा दही मिला के फेटे दही बड़े अधिक स्वादिष्ट और मुलायम बनेगे।
  • अंकुरित दालो को ज्यादा समय तक ताजा रखने के लिए नीबू का रस मिला कर फ्रिज में रखे।
  • कचौडियां बनाते समय मैदे में थोडा सा दही डाल के गुथे कचौडिया मुलायम बनेगी।
  • दही जमाते समय दूध में थोडा सा नारियल का टुकड़ा डाल दे दही 2-3 दिनों तक ताजा रहेगा।
  • मूंगदाल के चीले बनाते समय दाल में 2 बडे चम्मच चावल का आटा मिला दे, चीले कुरकुरे बनेगे।
  • देसी घी को ज्यादा दिनों तक ताजा रखने के लिए उसमे एक टुकड़ा गुड़ और एक टुकड़ा सेंधा नमक डाल दे। घी ताजा बना रहेगा।
  • पेपर डोसा बनाते समय मिश्रण में 2 चम्मच मक्के का आटा मिला दे दोसे करारे बनेगे।
  • नीबू का रस निचोड़ने के बाद छिल्का फेके नहीं छिल्के को किसी साफ़ बरनी में डालती जाये साथ में नमक भी डाल दे बीच बीच में धूप में रख दे कुछ ही दिनों में नीबू का आचार तैयार हो जायेगा।
  • पनीर या चीज़ कद्दुकस करते समय कद्दूकस पर थोडा तेल लगा ले पनीर और चीज़ चिपकेगा नहीं।
  • सुबह गोभी की सब्जी बनानी है तो गोभी को रात में बड़े टुकडो में तोड़ कर नमक के पानी में डाल कर रख दे गोभी के कीड़े निकल जायेगे तथा गोभी सफ़ेद और खिली खिली बनेगी।
  • दूध या खीर जल जाये तो उसमे 2-3 पान के पत्ते डाल के गर्म करे जलने की खुशबू चली जाएगी।
  • केक बनाते समय मैदा और बेकिंग पाउडर ताजा ही डाले नहीं तो वह अच्छे से नहीं फूलेगा।
  • चावल में चूने के टुकड़े डाल कर रखने से कीड़े नहीं पड़ेगे।
  • संतरे के सूखे छिलकों को जलाने से मच्छर भाग जाते है।
  • धनिया के पत्तो की चटनी बनाते समय थोडा सा खसखस डालने से बहुत स्वादिष्ट चटनी बनती है।
  • बचे हुए ढोकले या इडली को छोटे टुकडो में काट कर बेसन के घोल में डुबा कर पकोड़े बना ले।
  • भिन्डी बनाते समय एक चम्मच दही डाल दे तो भिन्डी बर्तन में चिपकेगी नहीं और बहुत स्वादिष्ट बनेगी।
  • इडली दोसे का घोल अगर खट्टा हो गया है तो थोडा नारियल का दूध मिला दे खटास दूर हो जाएगी।
  • मिर्च के डंठल तोड़ के फ्रिज में रखे बहुत दिनों तक मिर्च खराब नहीं होंगे।
  • हलवा बनाते समय सूजी में गरम पानी डाले तो गाठे नहीं पड़ेगी।
  • पालक का सूप बनाते समय पालक को उबालते समय लौकी के कुछ टुकडो को डाल दे पालक का कसैलापन दूर हो जायेगा।
  • सूजी और दलिया हमेशा भून कर रखे कीड़े भी नहीं पड़ेगे और बनाते समय भी आसानी होगी।
  • दही अगर खट्टा हो गया है तो दही को बड़े बर्तन में डाल के ऊपर से पानी भर दे। 4-5 घंटे के बाद पानी ऊपर आ जायेगा उसे धीरे से निकाल दे दही का खट्टापन दूर हो जायेगा।
  • धनिया के डंठल काट के बारीक कपडे में लपेट कर स्टील के डिब्बे में बंद करके फ्रिज में रखे धनिया बहुत दिनों तक ताज़ी रहेगी।
  • पनीर को पानी में डाल के रखे पनीर जल्दी खराब नहीं होगा और सॉफ्ट रहेगा।
LIVE TV