दादी-नानी के नुस्खे : फलों के राजा से जानिए खूबसूरती बढ़ाने के राज

फलों का राजा आम बाजार में आने को बेताब है। इसकी महक हर किसी का मन मोहती है। भूख बढ़ा देती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम आपकी खूबसूरती में भी चार चांद लगाता है। आम का छिलका आपको सजा-संवार सकता है। इससे बना फेस बुक आपकी त्वचा चमकदार बनाता है। छुर्रियां घटाता है। इतना ही नहीं डार्क स्पॉट्स, ब्लैक हेड्स पर भी आम कारगर है। आज दादी-नानी के नुस्खे बताएंगे आपको अाम के कुछ और खूबसूरत फायदे:-

दादी-नानी के नुस्खे

दादी-नानी के नुस्खे

1. फेस पैक

आम तौर पर हम आम के छिलके को फेक देते हैं, पर आप इसे धूप मे सुखा कर पाउडर बना सकती हैं। इसमें दही मिलाएं और फेस पैक बना लें। इससे चेहरे के डार्क स्‍पॉट, झाइयां हटती हैं।

2. क्‍लींजर

एक चम्‍मच गेहूं का आटा ले कर उसमें आम का गूदा मिलाएं और त्‍वचा पर प्रयोग करें। यह चेहरे के पोर्स के अंदर जा कर उसे साफ करेगा।

3. कच्‍चे आम का रस

कच्‍चे आम का टुकड़ा कर के उसे पानी में उबाल लें। इस पानी को चेहरे के पिंपल हटाने में इस्‍तमाल कर सकती हैं। इस पानी से अपने मुंह को दिन में दो बार धोएं।

4. टैनिंग हटाए

कच्‍चे या पके आम के छिलके को अपने हाथ और पैरों पर मलें, इसके बाद उस पर दूध की मलाई लगाएं। 15 मिनट के बाद ठंडे पानी से त्‍वचा को धो लें। इससे टैनिंग दूर होती है।

5. स्‍क्रब

एक टी स्‍पून आम का पल्‍प लें, उसमें आधा चम्‍मच दूध या मि‍ल्क पाउडर, शहद मिलाएं और अपने चेहरे पर गोलाई में मले। इससे डेड स्‍किन और ब्‍लैकहेड्स साफ होते हैं साथ ही चेहरे का ग्‍लो भी बढ़ता है।

LIVE TV