महिलाओं की चोटी के बाद निशाना बनी युवक की दाढ़ी, थर्राया रामपुर

दाढ़ी कटवानई दिल्ली। इनदिनों कई राज्यों से बड़ी ही अजीबो-गरीब खबरे आ रही है। ख़बरों के अनुसार पारलौकिक शक्तियां आजकल सोती हुई लड़कियों की चोटी काट ले जाती है। इस बात पर लोग इतना विश्वास कर चुके है कि शक की बिनाह पर किसी की भी पिटाई कर देते है। लेकिन चोटी कटवा जहां सोती हुई लड़कियों को अपना शिकार बना रहा है, वहीँ एक युवक ने दाढ़ी कटवा से सामना होने का दावा किया है।

मुरादाबाद में बेहोश होने के बाद कटी दो महिलाओं की चोटी, पुलिस ने कहा अफवाह पर न दें ध्यान

मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के चिचौली गांव का है, जहां एक सिख युवक ने दावा किया है कि किसी अनजान शक्ति ने उनकी दाढ़ी काट दी है।

युवक का नाम जोगिंदर सिंह बताया जा रहा है।

जोगिंदर के मुताबिक शनिवार को अचानक उन्हें महसूस हुआ कि कोई उनके पीछे से आया और फिर उनकी आंखें बंद हो गईं। कुछ देर बाद जब उन्होंने आंखें खोली तो कटी हुई दाढ़ी उनके हाथ में थी।

जोगिंदर ने कहा कि उन्होंने फ़ौरन घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर लोगों से अफवाओं पर ध्यान न देने की अपील की है।

LIVE TV