दाऊद है पाकिस्तान में

dawood-ibrahim_571af67bb51eaएजेंसी/ नई दिल्ली : दाऊद इब्राहिम जिसका नाम भारत का तो क्या भारत के गांवों के दस कोस दूर बसे देशों के बच्चे तक जानते हैं। वह नाम जो अंडरवल्र्ड में आज भी प्रमुखता से लिया जाता है। 90 के दशक के प्रारंभ में इस व्यक्ति का नाम मुंबई में हुए श्रृंखलाबद्ध धमाकों के लिए सामने आया और इसे भारत का मोस्ट वांटेड कहा जाता है लेकिन इसके बाद भी भारत सरकार इसे पकड़ नहीं पा रही है। कहा जाता है कि दाऊद आज भी भारत में अपने अंडरवल्र्ड के माध्यम से संपर्क बनाए हुए है।

हाल ही में 1985 के बाद दाऊद की पहली फोटो सामने आई जिसमें वह स्पष्टतौर पर दिखाई दे रहा है। मुंबई में दाऊद का सिक्का आज भी बोलता है। जिस दाऊद को केंद्र सरकार तलाश रही है वह पाकिस्तान के कराची शहर में ही है।

नई तस्वीर में दाऊद की मूंछें नहीं हैं। दाऊद इसमें क्लीन शेव्ड है। ये तस्वीर कराची की है। वह बेखौफ होकर पाकिस्तान की पनाह में रह रहा है। इस तरह की तस्वीर से साफ है कि वह पाकिस्तान के संरक्षण में है।

LIVE TV