दाऊद को लगा बड़ा झटका! भारत को मिल सकती है बड़ी सफलता, एयरपोर्ट पर मिला कुछ ऐसा कि….

नई दिल्ली। भारत पाकिस्तान के एक शख्स सो गिफ्तार करने के फिराक में है। अगर हाल ही में गिरफ्तार शख्स की कस्टडी भारतीय दूतावास को मिल जाती है तो भारत के हाथ ये सफलता लग सकती है। इसमें समस्या आ रही है गिरफ्तार शख्स के पास मिला पासपोर्ट, जोकि पाकिस्तान का है, जिसके आधार पर ऐसा किया जा सकता है।

ये गिरफ्तार शख्स है अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद के गुर्गे छोटा शकील का छोटा भाई अनवर। जिसे अबू धाबी एयरपोर्ट पर कस्टम्स एंड अबू धाबी पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। अनवर के पास से पाकिस्तान का पासपोर्ट मिला है।

भारतीय दूतावास अनवर को अपनी हिरासत में लेने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है। लेकिन पाकिस्तान अनवर के पासपोर्ट को आधार बनाकर उसे अपनी हिरासत में लेने की कोशिश में लगा है। अबू धाबी के अधिकारियों के मुताबिक पुख्ता जानकारी मिलने के बाद उसे पकड़ा जा सका।

आपको बता दें कि अनवर बाबू शेख के खिलाफ पहले से ही रेड कॉर्नर नोटिस जारी है। ऐसा कहा जाता है कि अनवर के बारे में कहा जाता है कि वह आईएसआई के साथ काम कर रहा है और भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों में शामिल है।

श्रीलंका में प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले ‘विक्रमसिंघे’ का इतिहास

अनवर डॉन छोटा शकील का छोटा भाई है। छोटा शकील का असली नाम शकील बाबूमियां शेख है। छोटा शकील 1993 के मुंबई सीरियल धमाकों के मुख्य आरोपियों में से एक है। अंडरवर्ल्ड में उसे दाऊद का दायां हाथ माना जाता है। हथियारों की तस्करी और फिरौती वसूलने के लिए छोटा शकील जाना जाता है।

दबंग गर्ल सोनाक्षी ने सोनम से छिनी यह जबरदस्त फिल्म ? इस किरदार में आएंगी नजर

छोटा शकील के बॉलीवुड की हस्तियों के साथ संबंध अक्सर चर्चाओं में रहे हैं। बॉलीवुड की फिल्मों में यही दाऊद इब्राहिम का पैसा लगाता है। कहा जाता है कि कुख्यात डॉन छोटा राजन ने छोटा शकील के डर से ही खुद को गिरफ्तार कराया था।

LIVE TV