बुलंदशहर : दरोगा की हत्या करने वाला ‘तोता’ गिरफ्तार

दरोगा की हत्याबुलंदशहर। नोएडा के दादरी में दरोगा की हत्या का आराेपी बदमाश गुलफाम उर्फ तोता गिरफ्तार कर लिया गया है। 15 हजार के इनामी तोता को सिकन्दराबाद पुलिस ने पकड़ा है। 25 अप्रैल को बदमाशों के साथ मुठभेड़ में दरोगा अख्तर खान की मौत हो गई थी।

दरोगा की हत्या का आरोपी

25 अप्रैल को दादरी की नई बस्ती में बदमाश जावेद को अरेस्ट करने गयी पुलिस पर जावेद ने अचानक फायरिंग कर दी। फायरिंग में दरोगा अख्तर खान शहीद हो गये थे। दरोगा को गोली मारने के बाद जाबेद और गुलफाम तोता दोनो फरार हो गए थे। दरोगा की हत्या के बाद फरार हुआ तोता बुलंदशहर के सिकन्द्राबाद के एक गांव में रह रहा था। पुलिस को मुखबिरों से तोता के यहां होने की सूचना मिली तो पुलिस ने तोता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तोता के पास से एक तमन्चा व बाइक बरामद की है।

फायरिंग की अवाज सुन छुपकर भाग गयी पुलिस

अख्तर पर हुई फायरिंग के बाद उनके साथ गये पुलिसवाले कायर होकर मैदान छोड़ गये थे। तोता की मानें तो उसने घर की छत से फायरिंग की और पुलिसवाले बदमाशों की तरह छुपकर भाग गये। पुलिस ने तोता के पास से एक देशी पिस्टल भी बरामद की है। आज बुलंदशहर पहुंचे मेरठ जोन के आईजी सुजीत पांडेय ने बताया कि तोता के एक और साथी की पुलिस को तलाश है।

फुरकान की पत्नी, जावेद की प्रेमिका

गुलफाम उर्फ तोता ने बताया कि दादरी नई बस्ती निवासी फुरकान के घर थे। तोता ने बताया कि फुरकान की पत्नी से जावेद की प्रेमिका थी इसलिए हम फुरकान के घर गए थे। पुलिस जावेद को अरेस्ट करने के लिए वहां आ रही है इस बात का पता जावेद को चल गया। जावेद ने अचानक से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। तोता ने बताया कि उसने छत पर चढ़कर पुलिस पर गोली चलायी और वहां से फरार हो गया।

सिकन्द्राबाद में छुपा था मर्डर का आरोपी
25 अप्रैल को दरोगा की हत्या में शामिल गुलफाम उर्फ तोता 17 दिनों से सिकन्द्राबाद के एक गांव में छुपकर रह रहा था। तोता ने बताया कि जावेद के बडे भाई की मौत के बाद सिकन्द्राबाद के गांव में उसकी भाभी अकेली रहती है। जावेद ने पुलिस से बचने के लिए वहां पर हमे छुपा दिया था लेकिन जावेद वहां दो दिन रूकने के बाद वहां से चला गया।

आईजी मेरठ जोन सुजीत पांडेय ने बताया कि 25 अप्रैल को जावेद और तोता ने दरोगा की गोली मार की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इसमें फुरकान को अरेस्ट कर लिया था, लेकिन तोता और जावेद फरार चल रहे थे। सिकन्द्राबाद इंचार्ज जितेन्द्र ने देर रात 15 हजार के ईनामी तोता को अरेस्ट कर लिया। उन्होंने बताया कि तोता शातिर किस्म का अपराधी है और पहले भी एक मर्डर कर चुका है। तोता का इनाम 50 हजार करने की राज्य सरकार से सिफारिश की गयी है।

LIVE TV