बरेली : दरगाह के नाम पर गेट बनाने के खिलाफ हिन्दू संगठन

दरगाह के नामबरेली| राहे आला हजरत गेट पर शहर में दो वर्गों के बीच विवाद ने बड़ा रूप ले लिया है| दरगाह के नाम पर हुए इस विवाद का हल खोजने के लिए कलेक्ट्रेट में हुई बैठक के बेनतीजा रहने के बाद विभिन्न हिन्दू संगठनो ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है| इस ज्ञापन में गेट बनाने के काम को तुरंत रोकने की माँग की गयी है|

दरगाह के नाम को बदलने की माँग

नगर निगम ने तीन जनवरी को पार्षद रूबी सलीम के प्रस्ताव पर राहे आला हजरत (दरगाह आला हजरत जाने वाला रास्ता) के नाम से गेट बनाने को मंजूरी दी थी। इसे रामपुर रोड पर बाकरगंज क्रासिंग के सामने जवाहर पैलेस से निकट बनाया जा रहा है|

मंगलवार को जब गेट का काम शुरू हुआ तो कुछ लोगों ने खोदे गये गड्ढे पाट दिए। इसे लेकर शहर में दो वर्गों में तनाव बढ़ गया| जिसके बाद विवाद को शांत कराने के लिए प्रशासन ने बैठक की लेकिन दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन पायी।

बैठक में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का कड़ा रुख देखते हुए सपा पार्षद और शिवसेना के नेताओं ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। जिसके बाद मौके पर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है|

विरोध करने वाले पक्ष का कहना है कि राहे आला हजरत गेट बनाना गलत है। गेट बनना ही है तो किसी शहीद के नाम से बना दिया जाए। जबकि दूसरा पक्ष इसी नाम से गेट बनाने की जिद पर अड़ा हुआ है|

 

LIVE TV