दबंग 3 में भी नजर आएंगी रज्‍जो लेकिन…

दबंग 3मुंबई। सलमान खान की फिल्म दबंग 3 के लिए लीड एक्ट्रेस की तलाश चल रही है।

बताया जा रहा है कि काजोल ने इसके लिए न कर दी है।

खबर है कि इस फिल्म में दो एक्ट्रेस होंगी।

पहली तो सोनाक्षी सिन्हा और दूसरी एक्ट्रेस के लिए काजोल को ऑफर दिया गया जिसे उन्होंने मना कर दिया। यह एक नेगेटिव रोल है।

फिल्म के निर्माता अरबाज खान चाहते थे कि यह रोल काजोल ही करें। क्योंकि काजोल एक बढ़िया अदाकारा हैं।

इससे पहले भी काजोल कई फिल्में रिजेक्ट कर चुकी हैं।

आमिर की ‘3 इडियट्स’ भी इनमें से एक है।

बॉलीवुड में दूसरी पारी की शुरुआत कर चुकी काजोल फिल्मों को काफी सोच समझ कर ही हां करती हैं।

अरबाज ने इन खबरों को सिरे से नकारा है।

उनके मुताबिक काजोल को यह फिल्म ऑफर ही नहीं की गई।

दबंग 3 के निर्माता

खबरों के मुताबिक सोनाक्षी की जगह परिणीति चोपड़ा नजर आने वाली थीं।

लेकिन फिल्म के निर्माता अरबाज ने ये कन्फर्म किया कि सोनाक्षी इस फिल्म में बनी रहेंगी।

 

 

LIVE TV